महिला आरक्षण का दशकों से देखा सपना आज पूरा हुआ : प्रधानमंत्री | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

महिला आरक्षण का दशकों से देखा सपना आज पूरा हुआ : प्रधानमंत्री

Date : 22-Sep-2023

 नई दिल्ली, 22 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक को संसद से मिली मंजूरी के लिए देश की महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इसमें देश का भाग्य बदलने की क्षमता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आने वाली पीढ़ियां इस दिन को याद रखेंगी।आज देश की हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। दशकों से देखा हुआ सपना आज पूरा हो गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement