संघ प्रमुख मोहन भागवत अंबिकापुर के दो दिवसीय प्रवास पर | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

National

संघ प्रमुख मोहन भागवत अंबिकापुर के दो दिवसीय प्रवास पर

Date : 15-Nov-2022

 रायपुर, 15 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत छत्तीसगढ़ में हैं। वो अंबिकापुर के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। संघ प्रमुख का मां महामाया की नगरी अंबिकापुर में आज (मंगलवार) दोपहर बाद पीजी कॉलेज मैदान में संबोधन का कार्यक्रम है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत जशपुर से सड़क मार्ग से मंगलवार दोपहर अंबिकापुर पहुंच जाएंगे। वे सुभाष नगर स्थित सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय में रुकेंगे। इस अवसर पर अंबिकापुर में चार स्थानों से पथ संचलन होगा।कालेज मैदान में बौद्धिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे सरस्वती महाविद्यालय जाएंगे। यहां संघ के विस्तार और अन्य गतिविधियों पर अलग-अलग बैठक होंगी। 16 नवंबर को भी संघ प्रमुख अंबिकापुर में ही रहेंगे। 17 नवंबर की सुबह वो ट्रेन से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा/मुकुंद

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement