प्रधानमंत्री ने झारखंडवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

National

प्रधानमंत्री ने झारखंडवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई

Date : 15-Nov-2022

 नई दिल्ली, 15 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने राज्य के लिए प्रगति की नई ऊंचाइयों की कामना की।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “समस्त झारखंडवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधन और जनजातीय कला-संस्कृति से समृद्ध यह प्रदेश प्रगति की ऊंचाइयों को प्राप्त करे।”

हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement