सरसंघचालक डॉ. भागवत जबलपुर पहुंचे, तीन दिन कई कार्यक्रम में होंगे शामिल | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

सरसंघचालक डॉ. भागवत जबलपुर पहुंचे, तीन दिन कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

Date : 18-Nov-2022

 - अंबिकापुर एक्सप्रेस से साधारण यात्री की तरह स्टेशन आये

जबलपुर, 17 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का गुरुवार को जबलपुर पहुंचे। ट्रेन से साधारण यात्री की तरह शाम को उनका रेलवे स्टेशन आगमन हुआ, जहां संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनकी आगवानी की। इसके बाद वे केशव कुटी के लिए रवाना हुए। यहां 18 नवंबर से 20 नवंबर तक यहां कई कार्यक्रम हैं, जिनमें डॉ. भागवत शामिल होंगे। आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।

इससे पहले सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय अंबिकापुर प्रवास पर थे। गुरुवार शाम को वे अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस से जबलपुर पहुंचे। वे यहां संघ कार्यालय केशव कुटी में रात्रि विश्राम करने के बाद 18, 19 व 20 नवंबर को संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे पूरे महाकौशल प्रांत से आने वाले संघ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे तथा उनके परिवार के सदस्यों से भेंट करेंगे।

शुक्रवार, 18 नवंबर को डॉ. भागवत केशव कुटी में प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद 19 नवंबर को प्रबुद्धजन संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। बताया जाता है कि तीन दिवसीय दौरे में डॉ. भागवत राष्टीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं से शाखा कार्य, सेवा कार्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, कृषि व श्रमिक कल्याण आदि विषयों पर चर्चा करेंगे। स्वयंसेवकों द्वारा संगठन की दृष्टि से किए जा रहे सामाजिक कार्यों, नूतन प्रयोगों तथा संघ की शाखाओं के संदर्भ में जानकारी लेंगे। साथ ही देशभर में स्वयंसेवकों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न रचनात्मक कार्यों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराएंगे।

संघ पदाधिकारियों के अनुसार, संघ के केंद्रीय अधिकारियों का एक निश्चित अंतराल में हर प्रांत में जाना होता है। इसी क्रम में सरसंघचालक डा. भागवत का नगर आगमन हुआ। 20 नवंबर को वे स्वयंसेवकों के परिवारजनों से भेंट करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement