प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 'काशी तमिल संगमम' का किया उद्घाटन | The Voice TV

Quote :

आचार्य चाणक्य: "समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है।"

National

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 'काशी तमिल संगमम' का किया उद्घाटन

Date : 19-Nov-2022

वाराणसी/नई दिल्ली, 19 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक माह तक चलने वाले कार्यक्रम 'काशी तमिल संगमम' का उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य तमिलनाडु और काशी के बीच सदियों पुराने संबंधों का उत्सव मनाना, पुन: पुष्टि करना और फिर से खोज करना है। तमिलनाडु और काशी देश के दो सबसे महत्वपूर्ण और प्राचीन शिक्षा केंद्र हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों क्षेत्रों के विद्वानों, विद्यार्थियों, दार्शनिकों, व्यापारियों, कारीगरों, कलाकारों आदि सहित जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को एक साथ आने, अपने ज्ञान, संस्कृति और श्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करने तथा एक दूसरे के अनुभव से सीखने का अवसर प्रदान करना है।

 

हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement