Quote :

आपके भविष्य का रहस्य आपकी दिनचर्या में छिपा है - माइक मर्डॉक

National

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज ओडिशा में

Date : 23-May-2024

 नई दिल्ली, 23 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है।

नड्डा इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं।भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज सुबह 11 बजे मयूरभंज, दोपहर एक बजे भद्रक, दोपहर 2ः35 बजे जाजपुर और शाम 4ः10 बजे जगतसिंहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement