Quote :

शब्द विचारी जो चले, गुरुमुख होय निहाल | काम क्रोध व्यापै नहीं, कबूँ न ग्रासै काल ||

National

मप्र: केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल प्रदेश के 6 मंत्रियों का आज होगा अभिनंदन

Date : 16-Jun-2024

 भोपाल, 16 जून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल प्रदेश के 6 मंत्रियों का आज रविवार को शाम 5 बजे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री व वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।



भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक भगवानदास सबनानी ने बताया कि मध्यप्रदेश के सभी 6 केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एल. मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर का पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के साथ प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश शासन के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement