डिमा हसाओ में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

डिमा हसाओ में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल

Date : 16-Jul-2025

डिमा हसाओ (असम), 16 जुलाई । असम के पहाड़ी जिलों में से एक डिमा हसाओ के माहुर थाना अंतर्गत हंगरुम गांव में हुए भीषण भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को माहुर और हाफलोंग के सरकारी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

यह घटना बुधवार सुबह हुई। घटना की सूचना मिलते ही माहुर थाना पुलिस की टीम और एसडीआरएफ की एक टीम के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय और जिला प्रशासन के अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंच गये और बचाव अभियान की शुरुआत हुई। बचाव अभियान में शामिल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान पूरा हो चुका है। घायलों को आपातकालीन उपचार के लिए माहुर और हाफलोंग के सरकारी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। अंतिम सूचना मिलने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

उल्लेखनीय है कि इस पहाड़ी जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। परिणामस्वरूप पहाड़ की मिट्टी ढह गई है। लगातार हो रही बारिश से जिला प्रशासन चिंतित है। अधिकारियों को आशंका है कि पहाड़ी जिले के अन्य इलाकों में भी भूस्खलन हो सकता है। हालांकि, प्रशासन आपदा संबंधी स्थिति पर कड़ी नज़र रखे हुए है।-

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement