केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Date : 26-Jul-2025

रांची, 26 जुलाई । केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। धमकी देने वाले ने मैसेज कर उन्हें गोली मारने की बात कही है। मामला संज्ञान में आने के बाद रांची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रांची पुलिस के अनुसार केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जिस नंबर से धमकी दी गई है, रांची पुलिस का साइबर सेल उसका डिटेल खंगाल रही है। फिलहाल केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री दिल्ली में है।

उल्लेखनीय है कि संजय सेठ को धमकी दिए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी संजय सेठ को धमकी दी गई थी। उनसे टेक्सट मैसेज के जरिये 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement