श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के वरिष्ठ सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन, राजा अयोध्या के रूप में मशहूर थे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के वरिष्ठ सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन, राजा अयोध्या के रूप में मशहूर थे

Date : 24-Aug-2025

नई दिल्ली, 24 अगस्त। बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पहले वरिष्ठ सदस्य राजा अयोध्या के नाम से मशहूर बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का शनिवार देर रात निधन हो गया। 75 वर्ष की उम्र में उन्होंने राजसदन में आखिरी सांसें लीं। उनके निधन से अयोध्या में शोक की लहर दौड़ गई।

उल्लेखनीय है कि राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पहले वरिष्ठ सदस्य के रूप में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से बिमलेंद्र मोहन मिश्र ही चुने गए। श्रीराम जन्मभूमि परिसर के रिसीवर रहे अयोध्या के कमिश्नर की ओर से पहला चार्ज उन्हें ही सौंपा गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement