ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज़ वर्षा की संभावना — IMD | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज़ वर्षा की संभावना — IMD

Date : 23-Sep-2025

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। साथ ही, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई क्षेत्रों में आज गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

IMD के अनुसार, इन क्षेत्रों में ऐसा मौसम 26 सितंबर तक बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने संबंधित राज्यों की जनता और प्रशासन को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement