हमीरपुर नाव हादसा: लापता लोगों की जल्द हो तलाश, बचाव कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : योगी आदित्यनाथ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

हमीरपुर नाव हादसा: लापता लोगों की जल्द हो तलाश, बचाव कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : योगी आदित्यनाथ

Date : 07-May-2026

 हमीरपुर, 06 मई । उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में नाव पलटने की घटना में लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश की जाए और बचाव व राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्यों की निगरानी करें। यह निर्देश बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए।

हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में हुए नाव हादसे का मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए और सभी एजेंसियां समन्वय बनाकर काम करें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लापता लोगों की खोज के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है।

उन्होंने जिला प्रशासन को दुर्घटना के कारणों की गहन जांच करने और भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने को भी कहा गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement