मीडिया कर्मियों को स्व-गणना के संबंध में ट्रेनर द्वारा दी गई जानकारी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मीडिया कर्मियों को स्व-गणना के संबंध में ट्रेनर द्वारा दी गई जानकारी

Date : 09-May-2026

 बिजनौर, 09 मई। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शनिवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वान्या सिंह द्वारा जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) अभियान के तीसरे दिन की थीम “युवा, खेल एवं मीडिया” के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त मीडिया बंधुओं को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों की स्व-गणना कराई गई तथा उन्हें स्व-गणना की सम्पूर्ण प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी पीपीटी प्रस्तुतीकरण एवं फ्लो चार्ट के माध्यम से प्रदान की गई।

स्व-गणना फ्लो चार्ट के माध्यम से मीडिया बंधुओं को बताया गया कि नागरिक सर्वप्रथम https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर राज्य/संघ राज्य क्षेत्र का चयन करते हुए लॉग-इन करेंगे। इसके पश्चात परिवार पंजीकरण में परिवार प्रमुख का नाम, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी दर्ज करनी होगी। ओटीपी सत्यापन के बाद भाषा चयन, स्थान संबंधी विवरण एवं मानचित्र पर अपने निवास स्थान को चिन्हित करने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। तत्पश्चात मकान सूचीकरण एवं आवास संबंधी प्रश्नावली भरकर पूर्वावलोकन (Preview) के माध्यम से समस्त विवरण की जांच की जाएगी। अंतिम प्रस्तुतिकरण (Final Submission) के उपरांत प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट Self Enumeration ID (SE ID) प्रदान की जाएगी। यह 11 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या होगी, जिसे भविष्य में जनगणना प्रगणक (Enumerator) के सत्यापन के समय प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

अपर जिलाधिकारी वान्या सिंह ने कहा कि यह प्रक्रिया अत्यंत सरल एवं सुविधाजनक है। नागरिक अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से अपने परिवार की गणना स्वयं कर सकते हैं। यह ध्यान रखने योग्य है कि जनगणना का यह प्रथम चरण है। इसमें मकानों की गणना एवं मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में मकान एवं आवासीय सुविधाओं से संबंधित सामान्य जानकारी दर्ज की जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement