कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हाकिम ने छोड़े दो व्हाट्सऐप ग्रुप, प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हाकिम ने छोड़े दो व्हाट्सऐप ग्रुप, प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज

Date : 09-May-2026

 कोलकाता, 09 मई । पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बीच कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हाकिम ने निगम के दो व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ दिए, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई है।

बताया गया है कि मेयर ने ‘पब्लिक सेफ्टी’ और ‘वेक्टर कंट्रोल’ नामक दो अहम ग्रुप से खुद को हटा लिया। ये दोनों ग्रुप नगर निगम के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए बनाए गए थे।

आमतौर पर किसी पद में बदलाव या जिम्मेदारी बदलने पर ऐसे ग्रुप छोड़े जाते है, लेकिन फिरहाद हाकिम ने अचानक यह कदम क्यों उठाया, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। उनके इस फैसले के बाद निगम के कर्मचारी और अधिकारी भी असमंजस में हैं, क्योंकि जहां कर्मचारी अब भी ग्रुप में बने हुए हैं, वहीं खुद मेयर का बाहर निकलना कई सवाल खड़े कर रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement