शिक्षा प्लस प्रोग्राम के तहत 2450 लाभार्थियों को मिले साक्षरता प्रमाण पत्र | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

शिक्षा प्लस प्रोग्राम के तहत 2450 लाभार्थियों को मिले साक्षरता प्रमाण पत्र

Date : 09-May-2026

 मुरादाबाद, 09 मई । परिवर्तन दी चेंज संस्था मुरादाबाद द्वारा शिव नाडर फाउंडेशन के शिक्षा प्रकल्प के अंतर्गत संचालित “शिक्षा फॉर एडल्ट्स प्रोग्राम” के तहत 2450 लाभार्थियों को साक्षरता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सह जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में उप्र राज्य बाल अधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता तथा भावना शर्मा मौजूद रहीं। अतिथियों ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें आगे भी सीखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष कपिल कुमार ने शिक्षा प्लस प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के निरक्षर वर्ग को शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नरेश, शिक्षा फॉर एडल्ट्स प्रोग्राम से संजीव झा सहित संस्था के पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं जनशिक्षक उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement