मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को भारत चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को भारत चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शुभकामनाएं

Date : 09-May-2026

 कोलकाता, 09 मई । पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को शपथ लेने के बाद विभिन्न संगठनों की ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। भारत चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नरेश पाचिसिया ने एक पत्र में उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक कौशल और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है।

चेंबर ने उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य के बेहतर तालमेल से पश्चिम बंगाल में उद्योग, रोजगार, बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक पारदर्शिता के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी।

वहीं, नाखोदा मस्जिद ट्रस्ट बोर्ड की ओर से भी मुख्यमंत्री को बधाई दी गई। ट्रस्टी नासेर इब्राहिम ने राज्य के मुस्लिम समुदाय की तरफ से शुभकामनाएं देते हुए नई सरकार की सफलता की कामना की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के क्षेत्र में समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाने की उम्मीद जताई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement