शपथ के बाद ठाकुरबाड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, रवीन्द्रनाथ को दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

शपथ के बाद ठाकुरबाड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, रवीन्द्रनाथ को दी श्रद्धांजलि

Date : 09-May-2026

 कोलकाता, 09 मई ।

पश्चिम बंगाल के नव-नियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद शनिवार को कोलकाता स्थित जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी पहुंचकर अपनी पहली आधिकारिक सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई। 25वें वैशाख, यानी महान कवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती के अवसर पर उन्होंने ठाकुरबाड़ी में पहुंचकर विश्वकवि को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री अधिकारी सीधे ठाकुरबाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने रवीन्द्रनाथ ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ समय वहां बिताया और कविगुरु के प्रति सम्मान प्रकट किया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नवगठित मुख्यमंत्री का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम अत्यंत प्रतीकात्मक और महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इधर राजभवन सूत्रों के अनुसार, शनिवार को केवल मुख्यमंत्री सहित कुल छह मंत्रियों ने शपथ ली है, जबकि मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी सोमवार को आयोजित किए जाने की संभावना है। उसी दिन पूर्ण मंत्रिमंडल के गठन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो सकती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement