रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ईडी की छापेमारी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Date : 23-Sep-2025

रांची, 23 सितंबर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मंगलवार को राजधानी रांची में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम रांची के कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड स्थित सुखदेव नगर और कडरू में अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि जमीन घोटाला में मनी लॉन्‍ड्रिंग के मामलों की जांच कर रही ईडी की टीम ने 10 जुलाई 2024 को भी कांके प्रखंड से अंचल क्षेत्र में विवादित जमीन का सत्यापन किया था। टीम ने जिस जमीन का सत्यापन किया था, वह कांके के चामा मौजा में सीएनटी और सरकारी जमीन थी। ईडी की टीम कांके रिसार्ट एवं कांके अंचल पहुंच कर जमीन के दस्तावेज भी खंगाले थे। बताया जा रहा है कि उसी जमीन मामले में यह ताजा छापेमारी की जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement