मिस्र के विदेश मंत्री डॉ. बद्र अब्देलती आज नई दिल्ली में दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर महत्वपूर्ण वार्ता करेंगे।
अपने दौरे के दूसरे दिन, डॉ. बद्र अब्देलती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे, जहां दोनों नेता भारत-मिस्र संबंधों को और मजबूत बनाने तथा क्षेत्रीय और वैश्विक सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे।
यह दौरा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
