भाजपा ने जारी की 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, राघोपुर से सतीश यादव को टिकट | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भाजपा ने जारी की 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, राघोपुर से सतीश यादव को टिकट

Date : 16-Oct-2025

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर ।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार देर रात अपने उम्मीदवारों की तीसरी और अंतिम सूची जारी कर दी। इसमें 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसी के साथ भाजपा ने अपनी सभी 101 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इसमें 12 महिलाएं शामिल हैं।

बुधवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची के मुताबिक केन्द्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 18 नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। राघोपुर से राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव के सामने सतीश यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

सूची के मुताबिक रामनगर से नंद किशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडेय, बगहा से राम सिंह, लौरिया से विनय बिहारी, हरिसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान, कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह के नाम शामिल है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची में 71, दूसरी लिस्ट में 12 और तीसरी लिस्ट में 18 उम्मीदवारों की घोषणा की। आज दोपहर को जारी दूसरी सूची में भाजपा ने मैथिली ठाकुर को अलीनगर से मैदान में उतारा। इसके साथ भाजपा ने पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को बक्सर से टिकट दिया है। वे पहले प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से जुड़े थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement