8वें राष्ट्रीय पोषण मिशन का देहरादून में भव्य समापन, सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

8वें राष्ट्रीय पोषण मिशन का देहरादून में भव्य समापन, सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि

Date : 17-Oct-2025

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज भव्य आयोजन के साथ 8वें राष्ट्रीय पोषण मिशन का समापन होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

केंद्रीय मंत्री ने आकाशवाणी समाचार से बातचीत में बताया कि 2018 में शुरू हुए इस मिशन ने अब तक 140 करोड़ से अधिक गतिविधियाँ संचालित की हैं, जिनमें इस वर्ष के पोषण माह के दौरान आयोजित 20 करोड़ से अधिक कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने इसे "सुपोषित भारत-स्वस्थ भारत" के संकल्प को मजबूत करने वाला मील का पत्थर बताया।

इस वर्ष के अभियान में मोटापा नियंत्रण, पोषण एवं शिक्षा, शिशु और बाल आहार की सर्वोत्तम पद्धतियाँ, पुरुषों की भागीदारी, वोकल फॉर लोकल और डिजिटल तकनीक का समावेश जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।

मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, शिक्षा और आयुष मंत्रालयों के बीच समन्वय ने इस मिशन को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह मिशन जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बन चुका है और मोटापे के प्रति जागरूकता अब एक नए जन आंदोलन के रूप में उभर रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement