छत्तीसगढ़ के बस्तर में मुख्यमंत्री के समक्ष 200 से अधिक माओवादी आज करेंगे आत्मसमर्पण | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छत्तीसगढ़ के बस्तर में मुख्यमंत्री के समक्ष 200 से अधिक माओवादी आज करेंगे आत्मसमर्पण

Date : 17-Oct-2025

रायपुर 17 अक्टूबर । भाजपा सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति और निरंतर सशक्त रणनीतिक प्रयासों के तहत छत्तीसगढ़ के बस्तर (दण्डकारण्य क्षेत्र) के लगभग 200 से अधिक माओवादी कैडर आज शुक्रवार काे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। इन 200 माओवादियों में रूपेश सहित कई बड़े कैडर के नक्सली शामिल हैं। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा और बस्तर रेंज आईजी पी सुंदरराज के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बस्तर आईजी पी. सुंदरराज के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में केंद्रीय कमेटी मेंबर रूपेश उर्फ आसन्ना इसके अलावा दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सक्रिय नक्सली भास्कर और राजू सलाम के अलावा नक्सली प्रवक्ता राणीता भी सरेंडर कर रही है। माड़ डिवीजन से करीब 158 नक्सलियों में 70 नक्सली अपने हथियार के साथ सरेंडर कर रहे हैं। इसके अलावा कांकेर में सक्रिय रहे 50 नक्सलियों में 39 नक्सली अपने हथियार पुलिस के समक्ष डाल रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement