दीपावाली में गंगोत्री मंदिर दुल्हन की तरह फूलों से सजाया, कपाट बंद होने की तैयारियां शुरू | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दीपावाली में गंगोत्री मंदिर दुल्हन की तरह फूलों से सजाया, कपाट बंद होने की तैयारियां शुरू

Date : 20-Oct-2025

 उत्तरकाशी, 20 अक्टूबर । विश्व प्रसिद्ध चार धाम में शुमार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दीपावाली पर्व पर मंदिरों को फूल और रंगोली से दुल्हन की तरह सजाया गया है। दीपावाली के दौरान दोनों धामों के शीतकालीन कपाट बंद होने की तैयारियां भी पूरी कर ली गई है।

 
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए क्रमशः 22 अक्टूबर को दोपहर 11:36 बजे (अन्नकूट पर्व) और 23 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे (भैया दूज पर) बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद, अगले छह महीने तक भक्त मां गंगा के दर्शन मुखवा गांव और मां यमुना के दर्शन खरसाली गांव में कर सकेंगे।
 
कपाट बंद होने से पहले गंगोत्री मंदिर को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है। जिससे मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही है। वहीं दीपावली के मौके पर गंगोत्री मंदिर के पास रंगोली से सजाया गया है। गंगोत्री धाम के रावल राजेश सेमवाल ने बताया कि दीप दान से पूर्व मां गंगा जी को अर्ग चढ़ाया जाता है। उसके बाद सायं काल से दीप उत्साह मनाया जाता है।
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement