अंतरराष्ट्रीय प्रवासन समीक्षा मंच में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे कीर्तिवर्धन सिंह | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन समीक्षा मंच में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे कीर्तिवर्धन सिंह

Date : 02-May-2026

 नई दिल्ली, 02 मई । विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह अमेरिका के न्यूयॉर्क में 4 से 8 मई तक संयुक्त राष्ट्र महासभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले दूसरे अंतरराष्ट्रीय प्रवासन समीक्षा मंच (आईएमआरएफ) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन समीक्षा मंच (आईएमआरएफ) प्रवासन पर वैश्विक समझौते के कार्यान्वयन और सतत विकास लक्ष्यों के साथ इसके अंतर्संबंध पर चर्चा और प्रगति साझा करने के लिए प्राथमिक अंतर-सरकारी वैश्विक मंच के रूप में कार्य करता है।

दूसरा आईएमआरएफ 2022 में आयोजित पहले आईएमआरएफ की निरंतरता में आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारत ने सक्रिय रूप से भाग लिया था और अपने प्रवासी समुदाय के हितों की रक्षा और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

विदेश मंत्रालय के अनुसार इसमें चार संवादात्मक बहु-हितधारक गोलमेज सम्मेलन, एक नीतिगत बहस और एक पूर्ण सत्र शामिल होंगे। इसके परिणामस्वरूप एक प्रगति घोषणा को अपनाया जाएगा।

यात्रा के दौरान सिंह न्यूयॉर्क में आयोजित आईएमआरएफ के पूर्ण सत्र में भारत का राष्ट्रीय वक्तव्य देंगे। भारत आईएमआरएफ के दौरान ‘प्रवासन शासन में डिजिटल नवाचार का लाभ उठाना - भारत का ई-माइग्रेट अनुभव’ शीर्षक से एक सह-कार्यक्रम का आयोजन और मेजबानी भी करेगा।

इस यात्रा के दौरान राज्यमंत्री के आईएमआरएफ में भाग ले रहे अन्य सदस्य देशों के वरिष्ठ संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों और मंत्रियों से भी मुलाकात करने की संभावना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement