24 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर घर लौटे अमृत किस्कु | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

24 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर घर लौटे अमृत किस्कु

Date : 21-Oct-2025

 पश्चिम मेदिनीपुर, 21 अक्टूबर । पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का संदेश फैलाने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा पर निकले अमृत किस्कु 24 हजार किलोमीटर की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर घर लौट आए हैं। उनकी यह यात्रा दो साल एक महीने और नौ दिन चली। इस दौरान उन्होंने देश के 28 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा किया।

 
अमृत ने अपनी इस यात्रा की शुरुआत पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की थी। इस दौरान उन्हें विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक और भौगोलिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनका उत्साह और संकल्प अडिग रहा।
 
मंगलवार सुबह में वह आखिरकार अपने किशियाड़ी ब्लॉक स्थित घर लौटे, जहां परिवार और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान अमृत अनेक लोगों से मिले और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement