सिलचर में 2,025 लीटर अवैध शराब जब्त, तीन गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सिलचर में 2,025 लीटर अवैध शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

Date : 24-Feb-2026

गुवाहाटी, 24 फरवरी । सटीक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिलचर पुलिस ने एक ट्रक से 2,025 लीटर अवैध भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) बरामद की है। पुलिस ने इस दौरान 222 कार्टन शराब जब्त किए और मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए इस कार्रवाई की सराहना करते हुए आज कहा कि राज्य में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सरकार की मुहिम लगातार जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तस्कर सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन कानून उससे भी अधिक सख्त और सतर्क है।

यह अभियान असम पुलिस और कछार पुलिस के संयुक्त प्रयास से चलाया गया। पुलिस ने ट्रक को सिलचर में एक रणनीतिक स्थान पर रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि शराब के स्रोत और गंतव्य के साथ-साथ इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement