वीरपुर बाजार में 189 लीटर नेपाली शराब के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

वीरपुर बाजार में 189 लीटर नेपाली शराब के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार

Date : 24-Feb-2026

सुपौल, 24 फ़रवरी । बिहार में सुपौल जिले के नेपाल सीमा पर स्थित वीरपुर बाजार में सोमवार सुपौल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब बरामद की।

वीरपुर बाजार स्थित ललित नारायण धर्मशाला के सामने एक काला-पीला ऑटो (रजि. संख्या BR-50P-2599) की तलाशी के दौरान नेपाल निर्मित देशी शराब ‘दिलवाले सोफी’ कुल 189 लीटर जब्त की गई। मामले में ऑटो चालक दीपक कुमार (पिता– शेरू दास), निवासी सिमराही बाजार वार्ड संख्या 12, थाना राघोपुर, जिला सुपौल को मौके से विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शराबबंदी कानून के तहत जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement