ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

Date : 24-Feb-2026

पूर्वी सिंहभूम, 24 फ़रवरी । पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जमशेदपुर सदर प्रखंड अंतर्गत कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव और निगरानी व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग सिस्टम और उसके बैकअप की व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि वेयरहाउस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे और अनधिकृत प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। सीसीटीवी कैमरे लगातार सक्रिय रहें, उनकी रिकॉर्डिंग का नियमित बैकअप लिया जाए तथा समय-समय पर उसकी जांच भी की जाती रहे। उन्होंने दैनिक निरीक्षण रजिस्टर और लॉग बुक को अद्यतन एवं पारदर्शी तरीके से संधारित करने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की नियमित ऑडिट, रिपोर्टिंग प्रणाली की समयबद्ध समीक्षा तथा उच्च स्तरीय निगरानी तंत्र को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को देखा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement