मध्य प्रदेश में मौसम ने ली करवट, आज बालाघाट, डिंडौरी समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

मध्य प्रदेश में मौसम ने ली करवट, आज बालाघाट, डिंडौरी समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

Date : 24-Feb-2026

भोपाल, 24 फरवरी । मध्य प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) और दो सक्रिय ट्रफ सिस्टम के चलते एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश में फरवरी के दौरान चौथी बार बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का सिलसिला शुरू हुआ है।

प्रदेश में सोमवार को 10 से अधिक जिलों में मौसम बदला रहा, जबकि आज मंगलवार के लिए बालाघाट, डिंडौरी समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के दक्षिणी भाग में लो प्रेशर एरिया सक्रिय है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में दो ट्रफ भी प्रभावी हैं। इन सिस्टमों के कारण अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में बारिश की संभावना जताई गई है।

सोमवार को दोपहर तक कई जिलों में तेज धूप रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम पलट गया। जबलपुर, रीवा और सीधी में बारिश दर्ज की गई। रात में मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, ग्वालियर, मुरैना, रीवा, बड़वानी, धार, दतिया, खरगोन, सागर और दमोह में भी गरज-चमक के साथ बारिश हुई। फरवरी की शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो चुकी है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा था। 18 फरवरी से तीसरे दौर की बारिश शुरू हुई, जिसका असर 19, 20 और 21 फरवरी तक रहा। अब 23 फरवरी से चौथा दौर शुरू हो गया है, जो मंगलवार तक जारी रहने की संभावना है।

लगातार बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। सोमवार की रात पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस, मंदसौर में 11.7 डिग्री और राजगढ़ में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के पांच बड़े शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में भी न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement