मप्रः भोपाल में आज कांग्रेस की किसान महाचौपाल, खरगे-राहुल गांधी होंगे शामिल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मप्रः भोपाल में आज कांग्रेस की किसान महाचौपाल, खरगे-राहुल गांधी होंगे शामिल

Date : 24-Feb-2026

भोपाल, 24 फरवरी। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आज मंगलवार को भोपाल में किसान महाचौपाल आयोजित की जा रही है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

मप्र कांग्रेस कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी दोपहर एक बजे भोपाल पहुंचेंगे और दोपहर दो बजे यहां जवाहर चौक पर आयोजित किसान महाचौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोपहर करीब 12 बजे भोपाल पहुंच जाएंगे। संगठन प्रभारी संजय कामले भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक संजय यादव ने बताया कि जवाहर चौक पर बनाए गए मंच पर करीब ढाई सौ लोग बैठेंगे। इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, जयराम रमेश, पवन खेड़ा के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, एमपी के कांग्रेस विधायक, राज्यसभा सांसद, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के मेंबर, कांग्रेस के सभी 71 जिला अध्यक्ष शामिल रहेंगे। मंच के सामने बड़ा डोम बनाया गया है। इसमें करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। किसान महाचौपाल में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता बसों से आ रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement