हेरोइन समेत एक गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

हेरोइन समेत एक गिरफ्तार

Date : 24-Feb-2026

इंफाल, 24 फरवरी । राज्य के सेनापति जिला के सेनापति थानांतर्गत टी खुल्लेन नाका पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 840 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस राज्य के अनुसार सुरक्षा बलों ने टी खुल्लेन नाका चेक पोस्ट पर एक चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से प्लास्टिक कवर के वजन सहित 840 ग्राम हेरोइन पाउडर मिला। इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक अबू मोहम्मद ताहिर (28) को गिरफ्तार कर लिया। ताहिर मूल रूप से असम के करीमगंज के खोला पार्ट-1 का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से बोलरो वाहन और उसकी चाबी, एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement