देहरादून भाजपा महानगर मोर्चों की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिलेगी नई मजबूती | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

देहरादून भाजपा महानगर मोर्चों की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

Date : 24-Feb-2026

 देहरादून, 24 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर देहरादून ने संगठनात्मक विस्तार के तहत विभिन्न मोर्चों की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी नेतृत्व की सहमति से जारी इस सूची में अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रत्येक मोर्चे में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक और आईटी संयोजक सहित विभिन्न दायित्व तय किए गए हैं। इसके अलावा कार्यसमिति सदस्यों को भी शामिल कर संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ बनाया गया है।

महिला मोर्चा और युवा मोर्चा में विशेष रूप से व्यापक विस्तार किया गया है। महिला मोर्चा में बड़ी संख्या में महिलाओं को जिम्मेदारी देकर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है,वहीं युवा मोर्चा में नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को शामिल कर संगठन को नई दिशा देने की रणनीति अपनाई गई है। किसान मोर्चा के माध्यम से ग्रामीण और कृषक वर्ग तक पार्टी की पहुंच मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मोर्चा में सामाजिक प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी गई है। अल्पसंख्यक मोर्चा के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और समन्वय बढ़ाने की योजना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई टीम सामाजिक समावेशन और संगठनात्मक अनुभव के आधार पर तैयार की गई है।

भाजपा महानगर देहरादून महिला मोर्चा की 40 सदस्यीय कार्यकारिणी में चार जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें पुष्पा पडियार, हेमा परिहार, मीनाक्षी गोदियाल और सुधा प्रधान शामिल हैं। दो जिला महामंत्री के रूप में मनोरमा काला और विमला गौड़ को दायित्व सौंपा गया है।

जिला मंत्रियों में पूनम पांडे, निधि शर्मा, बीना भाटिया और पूजा दत्ता को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में शालिनी सिंघल, कार्यालय मंत्री के रूप में अर्चना थप्पा और सह-कार्यालय मंत्री के रूप में नेहा कटारिया को नियुक्त किया गया है।

मीडिया और आईटी प्रकोष्ठ में भी नियुक्तियां की गई हैं। जिला मीडिया संयोजक सुमन साहनी, सह-मीडिया संयोजक भारती गंगोली, सोशल मीडिया संयोजक प्रियंका सैनी, सह-संयोजक श्रीमती माया राणा और आईटी संयोजक सृष्टि डोबरियाल बनाई गई हैं। इसके अतिरिक्त 22 महिलाओं को जिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

युवा मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी में चार जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें सचिन गैरोली, दीपक अरोड़ा, धीरेंद्र सिंह और वैशाली बंसल शामिल हैं। दो जिला महामंत्री के रूप में सौरभ शर्मा और विपिन कापड़ी को दायित्व सौंपा गया है। जिला मंत्रियों में शशांक गुंसाई, सन्नी थापा, प्रदीप रावत और सुधांशु तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में श्री अक्षय बंसल तथा कार्यालय मंत्री के रूप मे श्रेष्ठ सिंघल को नियुक्त किया गया है।

मीडिया एवं आईटी प्रकोष्ठ में भी जिम्मेदारियां तय की गई हैं। जिला मीडिया संयोजक विशाल कुमार, सह-संयोजक श्री अमरजीत यादव, सोशल मीडिया संयोजक वेदांत सेमवाल, सह-संयोजक शुभम राजपूत, आईटी संयोजक कु. ईशा सूद और सह-आईटी संयोजक आदित्य शर्मा बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 22 युवाओं को जिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

भाजपा देहरादून जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से महानगर संगठन में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है। आगामी चुनाव और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से भी अहम है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement