सिलीगुड़ी हिट एंड रन मामला : आरोपित को अदालत में किया गया पेश, पीड़ित परिवार ने किया प्रदर्शन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सिलीगुड़ी हिट एंड रन मामला : आरोपित को अदालत में किया गया पेश, पीड़ित परिवार ने किया प्रदर्शन

Date : 24-Feb-2026

सिलीगुड़ी, 24 फरवरी। सिलीगुड़ी में 19 फरवरी की रात हुए सनसनीखेज हिट एंड रन मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार

आरोपित का नाम देबांग्शु पाल चौधरी है, जो शहर के एक नामी पेट्रोल पंप व्यवसायी का बेटा है। आरोपित को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

अदालत में पेशी के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिट एंड रन मामले में मृतक शंकर छेत्री के परिजन और समर्थक अदालत परिसर के बाहर इकट्ठा हुए और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थी और वे दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे।

मृतक की बहन अदालत परिसर में भावुक हो गई और न्याय की गुहार लगाई। परिवार ने निष्पक्ष जांच और आरोपित को फांसी की मांग किया। परिजनों का आरोप है कि प्रभावशाली परिवार से होने के कारण आरोपित कानून की पकड़ से बच न पाए, यह सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी सबूत जुटाए जा रहे है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद से शहर में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का एक वर्ग भी पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आया है। अब सबकी नजर अदालत की अगली सुनवाई पर टिकी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement