नक्सलबाड़ी थाना परिसर में भीषण आग, बड़ा हादसा टला | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

नक्सलबाड़ी थाना परिसर में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Date : 24-Feb-2026

सिलीगुड़ी, 24 फरवरी । दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी थाना परिसर में मंगलवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग थाने के पीछे स्थित परित्यक्त क्षेत्र में लगी और देखते ही देखते वहां खड़ी कई जब्त मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थाना परिसर से धुआं निकलते हुए देखा गया। जिसके बाद अचानक आग तेजी से फैलने लगी। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग की चपेट में आकर कई जब्त मोटरसाइकिलें जलकर पूरी तरह राख हो गई। राहत की बात यह रही कि थाना परिसर के दोनों ओर स्कूल और अस्पताल स्थित हैं, लेकिन समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement