नल्लाकन्नु के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत, अफवाह न फैलाएंः भाकपा | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

नल्लाकन्नु के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत, अफवाह न फैलाएंः भाकपा

Date : 25-Feb-2026

 चेन्नई 25 फरवरी । चिकित्सकों ने कहा है कि वरिष्ठ वामपंथी नेता आर. नल्लाकन्नु के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। इस बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाह न फैलाने की अपील की है।

पार्टी के राज्य उप सचिव ना. पेरियासामी ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और सामाजिक मुक्ति संघर्ष के योद्धा आर. नल्लाकन्नु के स्वास्थ्य को लेकर गलत खबरें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इन अफवाहों पर विश्वास न करें।

नल्लाकन्नु तमिलनाडु की राजनीति और सामाजिक आंदोलनों के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। 101 वर्ष की आयु पार कर चुके नल्लाकन्नु पिछले कुछ सप्ताहों से बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण डॉक्टरों की लगातार निगरानी में हैं।

पिछले 20 दिनों से अधिक समय से वह आईसीयू में भर्ती हैं। 24 फरवरी को उनकी सेहत में अस्थायी गिरावट आने की खबर सामने आई थी। इसके बाद सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइटों पर उनके निधन की झूठी खबरें तेजी से फैलने लगीं।

चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति में कुछ सुधार के संकेत हैं, लेकिन अभी वह पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हैं। भाकपा ने दोहराया है कि केवल आधिकारिक चिकित्सा बुलेटिन पर ही विश्वास किया जाए और अपुष्ट खबरें साझा करने से बचा जाए, क्योंकि इससे समाज में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement