पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी

Date : 25-Feb-2026

 पुणे, 25 फरवरी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद पवार के स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद आज उन्हें अस्पताल से छुट‍‍्टी दे दी गई और वह मुंबई के लिए रवाना हो गये।

शरद पवार को छाती में संक्रमण होने पर गत नौ फरवरी को पुणे के रूबी क्लीनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में छुट्टी देते समय डॉक्टरों ने पवार को आराम करने की सलाह दी है।

रुबी क्लीनिक अस्पताल में मुख्य हृदयरोग विशेषज्ञ, अध्यक्ष और प्रबंधन न्यासी डॉ. पुरवेज़ ग्रांट ने बुधवार को कहा, "शरद पवार ठीक हैं। उन्हें छुट्टी दे दी गई है, और वह मुंबई के लिए निकल चुके हैं। उन्हें अगले कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है, जिसके बाद वह अपना सामान्य दिनचर्या शुरू कर सकते हैं।"

शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सुले अस्पताल से अपने पिता को लेने आयीं थीं। सुप्रिया सुले ने पहले रुबी अस्पताल के डॉक्टरों का आभार जताया। सुले ने कहा कि उनके पिता की तबीयत ठीक है, वह मुंबई में आराम करेंगे । सुले ने कहा कि शरद पवार का नियमित चेक अप मुंबई स्थित ब्रीचकैंडी अस्पताल में कराया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement