बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर का छापा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर का छापा

Date : 25-Feb-2026

 लखनऊ, 25 फरवरी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उत्तर प्रदेश में इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। जांच टीम को एक डायरी हाथ लगी है, जिसमें कई प्रशासनिक अधिकारियों के नाम सामने आए हैं।

आयकर की टीम ने बसपा विधायक उमाशंकर के लखनऊ में गाेमतीनगर स्थित आवास और कार्यालय पर छापा मारा है। कार्रवाई के दौरान कई अधिकारी और सुरक्षा बल तैनात हैं। जांच टीम ने पूरे घर को घेर लिया और किसी को भी बाहर से अंदर और अंदर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। इसके बाद टीम ने गहन जांच शुरू की। सूत्रों की मानें तो टीम के हाथ एक डायरी लगी है, जिसमें वर्तमान और रिटायर्ड पुलिस के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं। आयकर विभाग कुछ वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं, हालांकि इस मामले में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

उल्लेखनीय है कि बसपा के इकलौत विधायक उमाशंकर के आवास पर छापेमारी ऐसे समय की गई, जब वह कैंसर से पीड़ित हैं। उनका दो बार ऑपरेशन हो चुका है। इस कार्रवाई को लेकर पार्टी में हलचल शुरू हो गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement