संजय लीला भंसाली की सेहत पर टीम ने दी सफाई, बताया पूरी तरह स्वस्थ | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

संजय लीला भंसाली की सेहत पर टीम ने दी सफाई, बताया पूरी तरह स्वस्थ

Date : 25-Feb-2026

 बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर फैली हार्ट अटैक की खबरें पूरी तरह अफवाह साबित हुई हैं। मंगलवार को उनके 63वें जन्मदिन के मौके पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें बधाई दे रही थी, लेकिन अचानक इंटरनेट पर यह दावा वायरल हो गया कि जश्न के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस खबर से उनके प्रशंसकों और इंडस्ट्री में चिंता का माहौल बन गया।

वायरल रिपोर्ट्स में कहा गया था कि 24 फरवरी को जन्मदिन समारोह के दौरान भंसाली को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तुरंत मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इन खबरों पर जल्द ही विराम लग गया, जब भंसाली की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर सभी दावों को खारिज कर दिया। टीम ने स्पष्ट किया कि ये खबरें पूरी तरह झूठी और निराधार हैं तथा भंसाली पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने काम में व्यस्त हैं।

संजय लीला भंसाली भारतीय सिनेमा में अपनी भव्य और 'लार्जर दैन लाइफ' फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी चर्चित फिल्मों के साथ हालिया सीरीज '' के जरिए दर्शकों का दिल जीता है। उनकी टीम ने एक बार फिर दोहराया है कि स्वास्थ्य को लेकर फैलाई जा रही सभी खबरें बेबुनियाद हैं और प्रशंसकों को ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement