पुंछ के मेंढर इलाके में तलाशी अभियान के दौरान हथियार और विस्फोटक बरामद | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पुंछ के मेंढर इलाके में तलाशी अभियान के दौरान हथियार और विस्फोटक बरामद

Date : 25-Feb-2026

 पुंछ, 25 फरवरी । पुंछ जिले के मेंढर उपमंडल के कसबलारी इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने मेंढर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कसबलारी के मोहल्ला सलानी में तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने लगभग 4.5 किलोग्राम वजन का एक बड़ा देसी बम (आईईडी), एक छोटा आईईडी, दो चीनी ग्रेनेड, दो राउंड के साथ एक 9 मिमी पिस्तौल, 7.62 मिमी गोला बारूद के 22 राउंड और एक पुराना काला बैग बरामद किया। उन्होंने बताया कि विस्फोट में किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। आगे की जांच जारी है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement