असम में स्थापित होगा एयरबस मेंटेनेंस एंड रिपेयरिंग हब : मुख्यमंत्री | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

असम में स्थापित होगा एयरबस मेंटेनेंस एंड रिपेयरिंग हब : मुख्यमंत्री

Date : 26-Feb-2026

 गुवाहाटी, 26 फरवरी । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि असम में विमानन क्षेत्र को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत गुवाहाटी में एयरबस मेंटेनेंस एंड रिपेयरिंग (एमआरओ) हब स्थापित किया जाएगा। यह हब गुवाहाटी हवाई अड्डे पर विकसित किया जाएगा, जिससे राज्य में विमानन अवसंरचना को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री गुरुवार काे एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) द्वारा इस एमआरओ यूनिट की स्थापना की जाएगी। इस परियोजना के शुरू होने से असम पूर्वोत्तर क्षेत्र में विमान रखरखाव सेवाओं का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

इसके अतिरिक्त सम इंजीनियरिंग कॉलेज (एईसी) में डिसाउल्ट एवियशन के राफेल इंजीनियरिंग से संबंधित एक हब स्थापित करने की भी योजना है। इससे राज्य में उच्च स्तरीय एयरोस्पेस तकनीक और तकनीकी सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से असम के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। विमानन और रक्षा क्षेत्र में कुशल एवं प्रशिक्षित युवाओं को राज्य में ही उन्नत अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। इसे असम को देश के उभरते विमान रखरखाव और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement