भाजपा नेत्री संध्या टांडिया का आकस्मिक निधन, किरण सिंहदेव ने जताया दुःख | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

भाजपा नेत्री संध्या टांडिया का आकस्मिक निधन, किरण सिंहदेव ने जताया दुःख

Date : 26-Feb-2026

 रायपुर / जगदलपुर 26 फ़रवरी। जगदलपुर से भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता एवं पूर्वी मंडल कार्यसमिति सदस्य संध्या टांडिया का गुरुवार काे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से संगठन और स्थानीय कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि माता संतोषी वार्ड, जगदलपुर निवासी संध्या टांडिया का इस तरह अचानक चले जाना पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति उनका समर्पण, सेवाभाव और सहज व्यक्तित्व हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement