पानीपत: दिनदहाड़े मकान में चोरी, 1.50 लाख नकदी व सोने-चांदी के आभूषण गायब | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पानीपत: दिनदहाड़े मकान में चोरी, 1.50 लाख नकदी व सोने-चांदी के आभूषण गायब

Date : 26-Feb-2026

 
पानीपत, 26 फ़रवरी। हरियाणा के पानीपत जिले के काबड़ी रोड शनि मंदिर के पास दिनदहाड़े चोरों ने एक मकान में बड़ी चोरी की। चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर एक लाख 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।

काबड़ी रोड निवासी सलिन्द्र ने थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बुधवार को वह अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर किसी निजी काम से करनाल गए हुए थे। जब शाम को पूरा परिवार वापस लौटा, तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाने पर पीड़ित ने देखा कि कमरे में रखे लोहे के बड़े संदूक का ताला टूटा हुआ मिला, जिसका सामान बिखरा पड़ा था। इसके अलावा चोरों ने पूरे घर के सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया था। जब परिवार ने सामान की जांच की, तो संदूक में रखी एक लाख 50 हजार की नकदी और सोने की अंगूठी व चांदी की पाजेब गायब मिली। जिसकी सूचना सलिन्द्र ने तुरंत थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की धर पकड़ शुरु कर दी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement