राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य रक्तदान शिविर, 108 यूनिट रक्त संग्रहित | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य रक्तदान शिविर, 108 यूनिट रक्त संग्रहित

Date : 26-Feb-2026

 शिमला, 26 फ़रवरी। डॉक्टर हेडगेवार स्मारक समिति द्वारा बुधवार को मॉल रोड शिमला पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें आम नागरिकों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सेवा और समर्पण का प्रेरक वातावरण देखने को मिला। समाजसेवा की भावना से प्रेरित युवाओं और नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। शिविर में कुल 108 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा।

आयोजकों ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर इस प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में समर्पण, सहयोग और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ किया जा रहा है। रक्तदान को महादान बताते हुए समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी के जीवन को बचा सकता है और इससे बड़ा मानव सेवा का कार्य कोई नहीं हो सकता।

शिविर में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभाई। चिकित्सा टीम की देखरेख में रक्तदान की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी दाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिमला शहर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव सूद ने की। समिति के अध्यक्ष अजय सूद सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

समिति ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया। युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने का आह्वान भी किया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement