नारंगी सैन्य स्टेशन में “नेशन फर्स्ट कार्यक्रम” का आयोजन, राज्यपाल हुए शामिल | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

नारंगी सैन्य स्टेशन में “नेशन फर्स्ट कार्यक्रम” का आयोजन, राज्यपाल हुए शामिल

Date : 27-Feb-2026

 गुवाहाटी, 27 फरवरी। गुवाहाटी के नारंगी सैन्य स्टेशन में मुख्यालय 51 सब एरिया के तत्वावधान में शुक्रवार को “नेशन फर्स्ट कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान “ऑपरेशन सिंदूर” विषय पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें नागरिक प्रशासन और भारतीय सेना के बीच समन्वय तथा राष्ट्र सेवा में उनके संयुक्त प्रयासों को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट नागरिक एवं सैन्य अधिकारियों को सम्मानित भी किया।

भारतीय सेना द्वारा आयोजित शस्त्र प्रदर्शनी में सेना की परिचालन क्षमता और तकनीकी उन्नति का प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने “नेशन फर्स्ट” विषय पर अपने विचार साझा किए और राष्ट्र की मजबूती के लिए एकता, समर्पण और सामूहिक जिम्मेदारी पर बल दिया।

कार्यक्रम में भारतीय सेना के जवानों के साथ-साथ राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं में देशभक्ति और प्रतिबद्धता की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

कार्यक्रम ने सशस्त्र बलों और नागरिक समाज के बीच समन्वित प्रयासों के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति, सुरक्षा और विकास के प्रति अटूट संकल्प को पुनः सुदृढ़ किया


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement