उच्च न्यायालय ने अगले आदेश तक अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर लगाई रोक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

उच्च न्यायालय ने अगले आदेश तक अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Date : 27-Feb-2026

 प्रयागराज, 27 फरवरी। उच्च न्यायालय ने पाॅस्काे एक्ट में दर्ज एफआईआर मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद काे फिलहाल राहत मिल गई है। शुक्रवार को न्यायालय ने अग्रिम जमानत पर सुनवाई के बाद अपना आदेश रिजर्व कर लिया है, लेकिन आदेश आने तक उनकी गिरफ्तार पर राेक लगा दी है।

दरअसल, पॉस्को एक्ट में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत अर्जी पेश की थी। शुक्रवार को उनकी याचिका पर सुनवाई हुई और उच्च न्यायालय ने अविमुक्तेश्वरानंद की अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए आदेश को सुरक्षित कर लिया है।

गौरतलब है कि आशुतोष ब्रह्मचारी की अर्जी पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट के आदेश के अनुपालन मेंअविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बीते रविवार झूंसी थाने में पॉस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज़ किया गया है। झूंसी पुलिस मुकदमा दर्ज़ होने के बाद इस मामले में पूछताछ कर चुकी है। पीड़ितों के बयान और मेडिकल भी हो चुका है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement