विभोर का अखिल भारतीय विश्वविद्यालय पेंचक सिलाट के लिए चयन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

विभोर का अखिल भारतीय विश्वविद्यालय पेंचक सिलाट के लिए चयन

Date : 28-Feb-2026

 नैनीताल, 28 फ़रवरी । नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ी विभोर भट्ट का अखिल भारतीय विश्वविद्यालय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

शनिवार को उन्होंने सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय, रुद्रपुर में आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में अंडर-60 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस प्रदर्शन से वह आगामी मार्च माह में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिये चुन लिये गये हैं।

विभोर की इस उपलब्धि पर क्लब के संरक्षक एवं सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, कोच विनोद कुमार सहित योगेंद्र, भूमिका, खुशी, गूंजा, मोहित और नैनीताल के खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement