इतिहास के पन्नों में 02 मार्च : ‘भारत की कोकिला’ सरोजिनी नायडू को राष्ट्र ने खोया | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

इतिहास के पन्नों में 02 मार्च : ‘भारत की कोकिला’ सरोजिनी नायडू को राष्ट्र ने खोया

Date : 01-Mar-2026

 इतिहास में 02 मार्च का दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और साहित्य जगत के लिए गहरी संवेदना का दिन है। 2 मार्च 1949 को महान स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री और महिला अधिकारों की प्रबल आवाज सरोजिनी नायडू का निधन हुआ था। अपनी ओजपूर्ण लेखनी और प्रभावशाली वाणी के कारण उन्हें ‘भारत की कोकिला’ के नाम से सम्मानित किया गया।

13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में जन्मीं सरोजिनी नायडू के पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय निज़ाम कॉलेज के प्राचार्य थे। प्रारंभ से ही वह मेधावी छात्रा थीं। उन्होंने मद्रास यूनिवर्सिटी से शिक्षा ग्रहण की और आगे की पढ़ाई के लिए लंदन के किंग्स कॉलेड लंदन तथा कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के गिरटन कॉलेज में अध्ययन किया।

सरोजिनी नायडू ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। वह महिलाओं के अधिकारों की सशक्त समर्थक थीं और देशभर में अपने प्रेरक भाषणों से जनचेतना जगाती रहीं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष बनीं, जो उस दौर में महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। आजादी के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश (तत्कालीन यूनाइटेड प्रोविंसेज) का राज्यपाल नियुक्त किया गया और इस तरह वह स्वतंत्र भारत की पहली महिला राज्यपाल बनीं।

महत्वपूर्ण घटनाक्रम

1995 - इक्वाडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य समझौता।

1997 - चीन द्वारा अपने रक्षा बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि।

1999 - व्यापक परमाणु परीक्षण संधि (सी.टी.बी.टी.) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का सं.रा. अमेरिका द्वारा खंडन।

2000 - चिली के पूर्व सैनिक तानाशाह जनरल आगस्टो पिनोशे ब्रिटेन द्वारा रिहा करने के बाद स्वदेश रवाना।

2002 - कूलम (आस्ट्रेलिया) में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन शुरू, पाकिस्तान को पुन: शामिल करने से इन्कार, फ़िलिस्तीन ने इस्रायल से सभी सम्बन्ध तोड़े।

2006 -

नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न।

भारत ने परमाणु शक्ति के सम्बन्ध में अमेरिका के साथ राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के दिल्ली आगमन पर समझौता किया।

2008-

आइगेट कॉर्पोरेशन ने फनी मूर्ति को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।

हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया के दफ़्तर पर इस्रायली युद्धक विमानों ने हमला किया। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर इराक पहुँचे। नेपाल सरकार ने पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर संघर्षरत देसी जातीय समूहों के एक गठबंधन से समझौता किया।

2009- चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में सम्पन्न करने की घोषणा की। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी अनुषंगी रिलायंस पेट्रोलियम के निवेशकों के निदेशकों के बोर्ड ने दोनों कम्पनियों के विलय के प्रस्ताव को मंज़ूदी दी।

जन्म

1498 - पुर्तगाली यात्री वास्को डी गामा और उनका बेड़ा अपनी पहली यात्रा के दौरान मोजाम्बीक द्वीप पहुंचे।

1807 - अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पारित किया, जिसके तहत गुलामों के आयात पर रोक लगा दी गई, जो दास प्रथा के अंत की दिशा में एक अहम कदम था।

1931 - सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव का जन्म हुआ, जिन्हें सुधारों की शुरुआत के लिए जाना जाता है।

1969 - ब्रिटेन के सुपरसोनिक विमान कॉनकॉर्ड ने अपनी पहली सफल उड़ान भरी और इसे 2080 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तक उड़ाया जा सकता था।

1970 - रोडेशिया के प्रधानमंत्री इयान स्मिथ ने ब्रिटिश साम्राज्य से अपना अंतिम संपर्क समाप्त करते हुए देश को गणराज्य घोषित किया।

1991 - श्रीलंका के कोलंबो में एक कार बम विस्फोट में रक्षा उप मंत्री रंजन विजयरत्ने सहित 19 लोगों की मौत हुई।

1995 - इक्वाडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य समझौता।

1997 - चीन द्वारा अपने रक्षा बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि।

1999 - व्यापक परमाणु परीक्षण संधि (सी.टी.बी.टी.) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का सं.रा. अमेरिका द्वारा खंडन।

2000 - चिली के पूर्व सैनिक तानाशाह जनरल आगस्टो पिनोशे ब्रिटेन द्वारा रिहा करने के बाद स्वदेश रवाना।

2002 - कूलम (आस्ट्रेलिया) में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन शुरू, पाकिस्तान को पुन: शामिल करने से इन्कार, फ़िलिस्तीन ने इस्रायल से सभी सम्बन्ध तोड़े।

2006 - नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न।

2006 - भारत ने परमाणु शक्ति के सम्बन्ध में अमेरिका के साथ राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के दिल्ली आगमन पर समझौता किया।

2008 - आइगेट कॉर्पोरेशन ने फनी मूर्ति को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।

2008 - हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया के दफ़्तर पर इजराइली युद्धक विमानों ने हमला किया।

2008 - ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर इराक पहुँचे।

2008 - नेपाल सरकार ने पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर संघर्षरत देसी जातीय समूहों के एक गठबंधन से समझौता किया।

2009 - चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में सम्पन्न करने की घोषणा की।

2009 - रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी अनुषंगी रिलायंस पेट्रोलियम के निवेशकों के निदेशकों के बोर्ड ने दोनों कम्पनियों के विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

2023 - संयुक्त राष्ट्र ने जिनेवा बैठक में भगोड़े नित्यानंद के कैलासा का ‘अप्रासंगिक’ अभिवेदन खारिज किया।

2024 - भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने आईटीएफ महिला ओपन के सेमीफाइनल में हार का सामना किया, लेकिन युगल स्पर्धा में कजाकिस्तान की झिबेक कुलम्बायेवम के साथ खिताब जीतने में सफल रहीं।

निधन

2021 - बी. एस. नारंग - प्रसिद्ध शास्त्रीय वादक तथा संगीतकार थे।

2014 - पवन दीवान - छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रखर नेता, संत और कवि थे।

2010 - सैयद अली - भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी थे।

1949 - सरोजिनी नायडू - सुप्रसिद्ध कवयित्री।

1869 - हरकोर्ट बटलर, उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement