मैराथन केवल दौड़ नहीं, स्वस्थ समाज का संकल्प: रेखा आर्या | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मैराथन केवल दौड़ नहीं, स्वस्थ समाज का संकल्प: रेखा आर्या

Date : 01-Mar-2026

 देहरादून, 1 मार्च । उत्तराखंड में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि स्वस्थ उत्तराखंड का निर्माण राज्य सरकार की प्राथमिकता है और ऐसी मैराथन केवल दौड़ नहीं, बल्कि समाज को फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने का माध्यम हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या रविवार काे पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित “एक दौड़ सेहत की ओर” मैराथन कार्यक्रम काे मुख्य अतिथि के रूप में संबाेधित कर रही थीं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस माैके पर खेल मंत्री आर्या ने कहा कि आज तकनीक के बढ़ते दखल और भौतिक सुविधाओं में वृद्धि के कारण लोगों की शारीरिक गतिविधियां लगातार सिमटती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का सशक्त साधन है। राज्य सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत केवल पदक की नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की होती है। कार्यक्रम में व्हीलचेयर पर पहुंचे प्रतिभागियों का विशेष उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनका उत्साह उन लोगों के लिए बड़ी प्रेरणा है, जो पूर्णतः सक्षम होने के बावजूद फिटनेस के प्रति लापरवाही बरतते हैं।

इस अवसर पर पत्रकार अनूप बाजपेई, विनीत मिश्रा, बिशन सिंह बोरा, लोकेश शर्मा, पंकज पोखरियाल आदि मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement