पुण्यतिथि पर संगीतश्री प्रभात शर्मा को मुख्यमंत्री ने किया नमन् | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पुण्यतिथि पर संगीतश्री प्रभात शर्मा को मुख्यमंत्री ने किया नमन्

Date : 02-Mar-2026

 गुवाहाटी, 02 मार्च, । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने लोकसंगीत के साधक, प्रख्यात बांसुरी वादक एवं संगीतश्री पंडित प्रभात शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रभात शर्मा ने ‘पांचजन्य’ और ‘देवगंधार’ जैसे लोकसंगीत समूहों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असम का नाम रोशन किया। उनकी मधुर बांसुरी और लोकधुनों ने राज्य की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई दी तथा संगीत के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी।

डॉ. सरमा ने कहा कि रंगमंच से लेकर सिनेमा तक उनके समृद्ध योगदान ने असम के संगीत जगत को समृद्ध किया है। उनका जीवन और साधना नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत है और असम उन्हें सदैव श्रद्धा के साथ स्मरण करता रहेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement