ख्रिंग ख्रिंग बैथो पूजा पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

ख्रिंग ख्रिंग बैथो पूजा पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Date : 02-Mar-2026

 गुवाहाटी, 02 मार्च । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने ख्रिंग ख्रिंग बैथो पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में विशेष रूप से सोनोवाल कछारी समुदाय के लोगों को बधाई दी, जो पूरे असम में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ इस पर्व को मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक है।

डॉ. सरमा ने बैथो देवता से प्रार्थना की कि वे सभी के जीवन में सुख-शांति, कल्याण और समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने इस शुभ अवसर पर असम के सर्वांगीण विकास और सभी लोगों के कल्याण की कामना भी की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement